फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मनगरी में इंसानियत शर्मसार: मानसिक रूप से कमजोर महिला को खंभे से बांधकर पीटा, छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 21 Dec 2025 07:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar News: महिला मानसिक रूप से कमजोर है और इसी वजह से किसी के घर में घुस गई थी, जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
महिला को खंभे से बांधकर पीटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में एक महिला को खंभे से बांधकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। महिला मानसिक रूप से कमजोर है, वह किसी के घर में घुस गई थी, जिस पर लोगों ने पिटाई कर दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुभम पुत्र लखमीचंद निवासी लेबर कॉलोनी रानीपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार सुबह करीब 5:40 बजे उनकी माता सुनीता घर से बाहर टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान लेबर कॉलोनी निवासी राहुल, इंदर, आशु, नागेश, राकेश और एक अज्ञात महिला ने उनकी माता को खंभे से बांधकर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई करने के बाद आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

इसका पता चलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में सुनीता को महिला अस्पताल ले जाकर उपचार कराया। बताया कि सुनीता की मानसिक स्थिति पहले से ही ठीक नहीं है। वहीं रविवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि महिला को खंभे से बांध रखा है और गाली-गलौज कर मारपीट की जा रही है।
विज्ञापन


Uttarakhand: डेढ़ साल बाद पेयजल निगम के चार इंजीनियरों की नौकरी बहाल,  कोर्ट से हक में आया फैसला हुआ लागू

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी में पांच लोगों को नामजद किया गया है, जबकि एक आरोपी महिला अज्ञात है। मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खुद हाथ में क्यों लिया कानून
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में भी नाराजगी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अगर वह किसी के घर में चली गई और उसने कुछ ऐसा कार्य किया था तो इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए थी। उसे खंभे से बांधकर पीटने का अधिकार किसने दिया। खुद कानून क्यों हाथ में लिया। लोगों ने इसे बेहद शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें