फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: महंत रोहित गिरी प्रकरण...10 लोगों पर मुकदमे दर्ज होने के बाद सभी भूमिगत, लगे हैं गंभीर आरोप

Thu, 22 May 2025 11:17 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आरोप है कि रीना बिष्ट ने गीतांजली के पुत्र भवानी नंदन गिरी को कार से कुचलने का प्रयास किया था। गीतांजलि की कार भी चोरी कर ली। 
विज्ञापन
महंत रोहित गिरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी सहित 10 लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे की श्यामपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मुकदमा दर्ज होते ही सभी लोग भूमिगत हो गए हैं, जबकि रोहित गिरी महिला से छेड़खानी के आरोप में पंजाब की लुधियाना जेल में बंद है। अब पुलिस मुकदमा कराने वाली महंत की पत्नी के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपियों से पूछताछ की तैयारी में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बुधवार को श्यामपुर थाने में गीतांजली गिरी निवासी चंडी घाट ने अपने पति रोहित गिरी, रीना बिष्ट और उसकी बहन मीना चौहान, उसके पति समीर, पुत्र तेजप्रकाश बिष्ट, मंदिर के कर्मचारी राजकुमार मिश्रा, सोनू, ऋतिक, विजय मोहन पंवार, सोनू कश्यप उर्फ मोगली के खिलाफ हत्या का प्रयास, चोरी, ब्लैकमेलिंग, वसूली, षड्यंत्र के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि रीना बिष्ट और उसके पति के अवैध संबंध थे। उसने जनवरी में एक बेटी को भी जन्म दिया। रिकॉर्ड में खुद को पति-पत्नी दिखाया।

Uttarakhand: सीएम ने धर्मांतरण के मामलों में कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की, अतिक्रमण को लेकर भी दिए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप था कि रीना बिष्ट ने गीतांजली के पुत्र भवानी नंदन गिरी को कार से कुचलने का प्रयास किया था। गीतांजलि की कार भी चोरी कर ली। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मामले विवेचना शुरू कर दी गई है। बयान दर्ज किए जाएंगे। आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें