पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कृष्णा देवी पत्नी ज्वाला प्रसाद ग्राम नदे पार पो. जोगिया उदयपुर जिला सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश का सत्यापन किया गया। सत्यापन की एक प्रति सत्यापित किए गए महिला के मूल निवास स्थान जिला सिद्धार्थ नगर उत्तर प्रदेश भेजी गई। उक्त सत्यापित प्रति को सिद्धार्थ नगर पुलिस द्वारा जांच कर महिला के परिजनों से संपर्क किया गया।
तब पता चला कि कृष्णा देवी वर्ष 2016 अर्ध कुंभ हरिद्वार में स्नान हेतु घर से निकली थी, परंतु वापस नहीं लौटी। परिजनों ने हरिद्वार, अयोध्या, बनारस, इलाहाबाद में रिश्तेदारी में कृष्णा देवी की ढूंढ खबर की। सभी प्रमुख समाचार पत्रों एवं टीवी पर भी गुमशुदगी का प्रचार प्रसार करवाया। थाना जोगिया उदयपुर जिला सिद्धार्थ नगर में कृष्णा देवी की गुमशुदगी दर्ज करवाई।
पुलिस द्वारा पुत्र दिनेशवर पाठक को कृष्णा देवी के ऋषिकेश में होने की सूचना दी गई। खबर मिलते ही सभी की खुशी का ठिकाना न रहा। बुधवार को आवश्यक कार्रवाई के पश्चात कृष्णा देवी को परिजनों को सुपुर्द किया गया।