फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Maha Kumbh Mela 2021: 20 जनवरी तक जारी हो जाएं सभी वित्तीय मंजूरी: मुख्य सचिव

Tue, 12 Jan 2021 08:15 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 749 करोड़ लागत के 166 कार्य अब तक हो चुके हैं मंजूर
  • मुख्य सचिव ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कई कमेटियों का गठन
विज्ञापन
ओम प्रकाश - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंभ मेले के कार्यों से संबंधित सभी वित्तीय मंजूरी 20 जनवरी तक जारी हो जाएंगी। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने वित्तीय स्वीकृति को लेकर डेडलाइन तय कर दी। उन्होंने कहा कि जनवरी में कुंभ मेले के सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए। 

विज्ञापन


मुख्य सचिव मंगलवार को सचिवालय में कुंभ मेले के कार्यों को लेकर विभागों के प्रस्तावों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कई प्रस्तावों की मंजूरी दी। बैठक में बताया गया कि कुंभ मेले के लिए 749 करोड़ लागत के 166 कार्य अब तक मंजूर चुके हैं। मुख्य सचिव ने कुंभ मेले के आयोजन में कम समय बचे होने के चलते कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवश्यक कार्यों को छोड़ा न जाए। कुंभ कार्यों से संबंधित वित्तीय स्वीकृति के आदेश 20 जनवरी तक निश्चित रूप से जारी कर दिए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के जीओ अभी तक जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 20 जनवरी तक जारी कर दिया जाए। इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, नितेश कुमार झा, सौजन्या, प्रभारी सचिव शहरी विकास विनोद कुमार सुमन एवं आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


हरिद्वार नगर निगम में अपर मुख्य नगर आयुक्त की तैनाती के आदेश मुख्य सचिव ने नगर निगम हरिद्वार में अपर मुख्य नगर आयुक्त सहित लेखपाल एवं कानूनगो आदि की तैनाती शीघ्र करने के निर्देश दिए।

कई समितियों के गठन को दी मंजूरी

बैठक में पार्किंग निविदा समिति, भू-आवंटन समिति, आईसीटी सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट समिति सहित विभिन्न नगर निकायों के लिए स्वच्छता निविदा समितियों के गठन को भी मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान मिल्क एंड डेरी प्रोडक्ट, फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट, होमगार्ड, सूचना आदि विभागों के लिए आवश्यक बजट को भी मंजूरी मिली।  

ये होगा मेला आकर्षण
मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि कुंभ मेला की कहा कि चित्रण, लाइट एंड साउंड शो, चंडीघाट में आयोजित होने वाले शो, वॉयस ओवर और बैकग्राउंड म्यूजिक आकर्षण का केंद्र होंगे। 

मीडिया सेंटर होगा स्थापित
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग कुंभ मेला में मीडिया सेंटर स्थापित करेगा। बैठक में महानिदेशक सूचना डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने मीडिया सेंटर के संचालन, अनुरक्षण एवं प्रचार प्रसार से संबंधित कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण। 

अखाड़ों को सुविधाएं उपलब्ध कराए प्रशासन

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की छावनी पहुंचकर श्रीमहंत महेश्वरदास एवं कुंभ मेला प्रभारी मुखिया महंत दुर्गादास से कुंभ मेले को लेकर चर्चा की। 

श्रीमहंत महेश्वरदास ने कहा कि अखाड़ा अपनी ओर से कुंभ मेले की तैयारियां जोरशोर से कर रहा है। लेकिन मेला प्रशासन का पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है। अखाड़ों में सफाई कर्मचारियों की तैनाती, बिजली, पानी, सीवर आदि की व्यवस्थाएं नहीं हो रही हैं। बैरागी कैंप से कनखल को जोड़ने वाले अस्थायी पुलों का निर्माण भी अभी तक नहीं हुआ है। जिससे कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। 

अखाड़ों के कुंभ मेला प्रभारी मुखिया महंत दुर्गादास ने कहा कि कनखल के अधिकांश मार्गों पर अतिक्रमण है। संतों के आग्रह करने के बाद भी मेला प्रशासन कोई सुध नहीं ले रहा है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि मेला प्रशासन जल्द से जल्द अखाड़ों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ धर्मध्वजा के लिए लकड़ी उपलब्ध कराए। पेशवाई मार्गों को भी दुरुस्त किया जाए। जिससे समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हो सकें।

इस दौरान महामंडलेश्वर स्वामी संतोषानंद देव, महंत दामोदर दास, महंत निर्मलदास, महंत प्रेमदास, महंत दर्शनदास, महंत जयेंद्रमुनि आदि मौजूद रहे। वहीं श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी महंत जसवेंद्र सिंह और महंत अमनदीप सिंह ने निरंजनी अखाड़े पहुंचकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि से कुंभ मेले पर चर्चा की।
विज्ञापन

कुंभ की व्यवस्थाओं पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुंभ कार्य नियोजित तरीके से नहीं होने और मेल के लिए जारी बजट व योजनाओं की जानकारी आम आदमी को नहीं देने के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कुंभ तैयारी के नाम पर बजट की बंदरबांट की जा रही है। 

मंगलवार को पूर्व विधायक अंबरीष कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंबरीष कुमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान कुंभ में हरिद्वार को मेला चिकित्सालय की सौगात मिली थी। यह अस्पताल अब कोविड अस्पताल के तौर पर संक्रमितों का इलाज कराने में काम आ रहा है।

उन्हाेंने कहा कि कुंभ शुरू होने जा रहा है पर नए कोविड अस्पताल का कहीं अता पता नहीं है। अंबरीष कुमार ने कहा कि एक जनवरी को कुंभ की अधिसूचना जारी हो जानी चाहिए थी, लेकिन सरकार ने नोटिफिकेशन जारी न करके जनता की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। 

पीसीसी महासचिव संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कहा विपरीत मौसम में तारकोल की सड़के बनाकर सरकारी धन को बर्बाद किया जा रहा है। कई सड़कें बनने के साथ ही उखड़नी भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें