पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने एनएसजी टीम के स्क्वाडन कमांडर एसएस सत्या व उनकी टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एसटीएस के प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि एनएसजी की ट्रेनिंग के दौरान काफी कुछ सीखने को मिला है। कुल चार टीमों को प्रशिक्षण दिया गया है।
जरा सी लापरवाही पड़ सकती है पूरी टीम पर भारी
ऑपेरशन के दौरान इस्तेमाल होने वाले सूचनात्मक चिन्हों के बारे में भी एनएसजी के कमांडो ने उत्तराखंड एटीएस के जवानों को सिखाया। उन्हें बताया किऑपरेशन के दौरान जरा सी भी लापरवाही पूरी टीम के लिए खतरा बना सकती है। इसलिए कुछ खास संकेतों का ऑपरेशन में ध्यान रखना पड़ता है।
उत्तराखंड एटीएस के जवानों को एनएसजी के कमांडो ने ट्रेनिंग दी है। कई तरह के हथियारों को चलाने समेत बंधकों को रिहा कराने के बारे में बताया गया है। इसके लिए एनएसजी के अधिकारियों से सहमति ली गई थी।
- संजय गुंज्याल, आईजी कुंभ मेला