फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : एक माह बाद दीपावली की मध्य रात्रि छोड़ा गया पानी, फिर गुलजार हुए गंगा घाट

Sun, 15 Nov 2020 11:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश सिंचाई विभाग ने दीपावली (14 नवम्बर) की रात बारह बजे भीमगोड़ा बैराज से गंगनहर में पानी छोड़ा। हरकी पैड़ी पर पर्याप्त पानी पहुंचने से घाटों की रौनक बढ़ गई। इससे पहले गंगा बंदी के दौरान घाटों की सफाई कार्य पूरा हो गया है।

विज्ञापन


हर साल दीपावली की मध्य रात्रि गंगा में जल की धारा छोड़ी जाती है। इस धारा से उत्तर प्रदेश के कई शहरों के लोगों की प्यास बुझती है। खेतों की सिंचाई होती है। गंगा बंदी के दौरान संत समाज, सामाजिक और धार्मिक संगठनों की ओर से गंगा सफाई अभियान चलाया गया।
 

विज्ञापन

मेला अधिकारी ने जारी किए थे 13 नवंबर तक गंगा सफाई के निर्देश

संत समाज के साथ मेला प्रशासन ने 11 नवंबर को 50 से अधिक घाटों का निरीक्षण भी किया था। मेला अधिकारी दीपक रावत ने 13 नवंबर तक गंगा की सफाई के निर्देश जारी किए थे। इसके लिए अफसरों को घाटों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

दो दिन के लगातार अभियान के बाद गंगा से प्लास्टिक, पुराने कपड़े, विसर्जित सामग्री और कूड़ा एकत्र कर साफ किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें