टंडन 85 वर्ष के थे। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें 11 जून को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस की दिक्कत, पेशाब में परेशानी और बुखार था।
चिकित्सकों ने उनका सीटी गाइडेड प्रोसीजर किया था, लेकिन उनके पेट में रक्तस्राव हो गया। साथ ही फेफड़े, किडनी और लीवर में दिक्कत बढ़ने पर वेंटिलेटर पर रखा गया, लेकिन चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
सोमवार देर रात उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई और मंगलवार (21जुलाई) सुबह 5.35 पर उनका निधन हो गया ।