कुंभ द्वार एप को जब कर्मचारी डाउनलोड करेंगे तो उनकी लोकेशन के बारे में भी कंट्रोल रूम में पता चल जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि कोई कर्मचारी थाना क्षेत्र से बाहर तो नहीं है। इसके साथ ही कोई भी संदेश इस एप के माध्यम से ही पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा।
मेला प्रशासन ने कुंभ पुलिस के साथ मिलकर एप तैयार कराया है। इस एप में श्रद्धालुओं के साथ ही पुलिसकर्मियों व मेला प्रशासन से संबंधित लोगों की जानकारी रहेगी।
- दीपक रावत, मेलाधिकारी कुंभ
एप तैयार हो गया है। इसमें श्रद्धालुओं के साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए भी जरूरी जानकारी रहेगी।
- मुकेश ठाकुर, अपर पुलिस उपाधीक्षक संचार, कुंभ मेला
कुंभ द्वार एप को लांच किया जा रहा है। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इसमें सभी जानकारी मौजूद रहेगी।
- संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक कुंभ मेला हरिद्वार