फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला 2021: अधिसूचना पर दो दिन में होगा निर्णय, कुंभ की अवधि होगी कम

Thu, 11 Feb 2021 11:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • शाही स्नान पर्व पर 50 लाख तक हरिद्वार आ सकते हैं श्रद्धालु
विज्ञापन
हरिद्वार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविडकाल में हो रहे कुंभ मेले के आयोजन के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) जारी करने के बाद अब अधिसूचना जारी होने का इंतजार हो रहा है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश के मुताबिक, एक दो दिन में अधिसूचना के संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कुंभ मेले की अवधि कम करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


वे गुरुवार को राज्य सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि प्रदेश सरकार ने कुंभ मेले की एसओपी तो जारी कर दी है, लेकिन मेले की अधिसूचना जारी नहीं की है। गुरुवार को पर्व स्नान दिवस के दौरान जुटे श्रद्धालुओं पर एसओपी लागू नहीं की गई। माना जा रहा है कि यह एसओपी अधिसूचना जारी होने के बाद प्रभावी होगी।

यह भी पढ़ें: कुंभ मेला 2021: उत्तराखंड सरकार ने जारी की एसओपी, पंजीकरण और कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य
विज्ञापन


कुंभ मेले की अधिसूचना के संबंध में पूछने पर मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार इस पर एक-दो दिन में निर्णय ले लेगी। प्रदेश सरकार कुंभ मेले की अवधि को कम करने पर भी विचार कर रही है। बता दें कि कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके तहत कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की संख्या को सीमित करने और कुंभ मेले की अवधि को कम करने को कहा गया है। न्यायालय से भी आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन

शाही स्नान पर 50 लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना

मुख्य सचिव ने कहा कि उन्होंने न्यायालय में भी यह जानकारी दी है कि स्नान पर्वों पर अधिकतम 10 लाख और मुख्य स्नान पर्व यानी शाही स्नान पर 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का आकलन किया गया है। 

2000 बेड का कोविड अस्पताल डीआरडीओ बनाएगा
मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले में 2000 बेड का कोविड अस्पताल बनाया जाएगा। यह अस्पताल रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन(डीआरडीओ) तैयार करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें