फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार कुंभ 2021: सीएम तीरथ ने किया पुलिस सर्विलांस सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल रूम का उद्घाटन 

Fri, 09 Apr 2021 03:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार में सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीएम तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को हरिद्वार कुंभ क्षेत्र में पुलिस सर्विलांस सिस्टम के कमांड एंड कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया। साथ ही पुलिसकर्मियों के लिए बनाए गए आदर्श बैरक का भी उद्घाटन गया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरिद्वार कुंभ को सुरक्षित तरीके से आयोजित करने के लिए हमारी सरकार दृढ़ संकल्पित है। इसी कड़ी में हरिद्वार कुंभ मेला क्षेत्र में  सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की दृष्टि से ये कैमरे काफी महत्वपूर्ण साबित होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

कुंभ मेला क्षेत्र में सीसीटीवी नहीं होंगे बंद 

कुंभ मेला क्षेत्र में लगाए गए 1200 से अधिक सीसीटीवी बिजली गुल होने पर बंद नहीं होंगे। सीसीटीवी को सोलर ऊर्जा पैनल से जोड़ा गया है। पहले लाइट गायब होते ही सीसीटीवी बंद हो जाते थे और पुलिसकर्मी यातायात व अन्य गतिविधियों पर नजर नहीं रख पाते थे। कई बार घटना होने के बाद उसे अंजाम देने वाले का पता नहीं चल पाता है। ऐसे में अब 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे काम करते रहेंगे। 

महाकुंभ मेले के दौरान हर छोटी-बड़ी घटना पर नजर रखने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों, मेला क्षेत्र समेत पुलों व घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों को लाइट से कनेक्ट किया गया था। जिसके चलते यह कैमरे बंद हो जाते थे। मगर अब इन सीसीटीवी को सौर ऊर्जा पैनल से कनेक्ट किया गया है। इन कैमरों से पूरा हाईवे, हरकी पैड़ी, भीमगोड़ा, गंगा के सभी घाट कवर किए गए हैं। 

कुंभ मेला क्षेत्र में लगाए गए सभी सीसीटीवी 24 घंटे काम करते रहेंगे। इन कैमरों की खास बात है कि यह नाइट विजन के साथ ही आदमियों की गिनती भी करते है। ऐसे में महाकुंभ मेले के दौरान इनका काफी फायदा होगा। कैमरों को लगातार चलाए रखने के लिए सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए हैं। 
- संजय गुंज्याल, आईजी कुंभ मेला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें