वहीं, कुंभ में भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन व सुरक्षा का भी विस्तृत प्रस्ताव बनाया गया है। कुंभ में 9592 पुलिसकर्मियों की जरूरत होगी। अभी राज्य के पास 14090 पुलिसकर्मी उपलब्ध हैं, जिनमें से 7045 की तैनाती कुंभ में की जाएगी।
2547 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की जरूरत होगी। इसी प्रकार 268 इंटेलीजेंस, नौ कंपनी पीएसी की जरूरत होगी। जल पुलिस की 39 टीमें (20 कंपनी), अग्निशमन विभाग की 212, सीएपीएफ की 110 और बीडीएस की 13 टीमों की जरूरत होगी।
अवस्थापना के लिहाज से देखें तो कुंभ में 36 पुलिस स्टेशन, 10 जीआरपी पुलिस स्टेशन और एक साइबर पुलिस स्टेशन स्थापित होगा। 21 आउटपोस्ट, 36 फायर स्टेशन, 10 पुलिस लाइन, 32 सेक्टर बनाए जाएंगे। सचिव कुंभ मेला नितेश झा ने बताया कि केंद्र को जो प्रस्ताव भेजा गया है, उसमें ये सभी जरूरतें भी शामिल की गई हैं। केंद्र से भी अतिरिक्त सुरक्षा मांगी गई है।