कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि अन्य क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के साथ ही कुंभ मेले को कैशलेस ट्रांजेक्शन का बड़ा ब्रांड बनाने का भी मेला अधिष्ठान प्रयास कर रहा है। प्रशासन की यह कोशिश रहेगी कि कुंभ मेले में भाग लेने आने वाले श्रद्धालु होटल धर्मशाला में ठहरने के साथ साथ ही रेस्त्रां और ढाबों पर खाना खाते समय, खरीदारी करते समय अथवा वाहनों में सवारी करने यहां तक कि ई रिक्शा का भी अगर प्रयोग करें तो डिजिटल ट्रांजेक्शन का सहारा लें ।
जिससे कैशलेस कुंभ बनाने की कोशिशों को बल मिले। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बैंकों से मदद ली जा रही है। इस दौरान हुई संवाद वार्ता में अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह, एसडीएम कुश्म चौहान तथा एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारी पंकज रावत आदि मौजूद रहे।