फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: स्नान करते समय गंगा में डूबे दिल्ली और हरियाणा के दो कांवड़िए, देवदूत बनकर पहुंची पुलिस ने ऐसे बचाया

Tue, 04 Jul 2023 07:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

पहला हादसा जोधपुर भवन और दूसरा खेतेश्वर भवन के पास हुआ। डूब रहे दोनों कांवड़ियों को जल पुलिस की टीम बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालकर ले आई।
विज्ञापन
डूबते हुए कांवड़िए को बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में गंगा में स्नान करते हुए बह गए हरियाणा और दिल्ली के दो कांवड़ियों को जल पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया। जान बचाने पर कांवड़ियों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के शाहदरा से गंगाजल भरने हरिद्वार पहुंचे 17 वर्षीय रोहन जोधपुर भवन के पास गंगा में स्नान करना लगा।

विज्ञापन


Kanwar Yatra 2023: हरिद्वार में गंगा पूजा के साथ कांवड़ मेले का आगाज, पहले ही दिन उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

अचानक तेज बहाव में बहने लगा। ये देख श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। तभी पास में ही तैनात जल पुलिस के जवान विक्रांत, जानू पाल, सन्नी कुमार, गौरव शर्मा ने गंगा में डूबते हुए रोहन को बचा लिया। दूसरी तरफ सागर 18 वर्ष निवासी निवासी बालाडी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा भी गंगा में बह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जल पुलिस के जवानों ने खेतेश्वर भवन के पास रेस्क्यू करते हुए गंगा से बाहर निकाला। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि गंगा में डूब रहे दोनों कांवड़ियों को जल पुलिस की टीम ने बचाते हुए सुरक्षित बाहर निकालकर ले आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें