उत्तराखंड राज्य कर विभाग ने हरिद्वार की तीन फार्मा कंपनियों में 11 करोड़ की कर चोरी पकड़ी है। तीनों कंपनियों ने सैनिटाइजर की बिक्री में यह चोरी की है। आरोप है कि कंपनी ने महामारी के दौरान सैनिटाइजर की ब्रिकी का ब्योरा राज्यकर विभाग को नहीं दिया। कर विभाग ने जांच पड़ताल की तो यह सनसनीखेज खुलासा हुआ।
हरिद्वार जिले में मंगलवार को कर चोरी का बड़ा मामला प्रकाश में आया। हरिद्वार जोन के अपर आयुक्त अनिल सिंह और संयुक्त आयुक्त सुनीता पांडेय ने कर चोरी के संदेह को लेकर हरिद्वार की तीन कंपनियों की जांच पड़ताल की।
इसमें सिडकुल की एक बड़ी फार्मा कंपनी और भगवानपुर की दो फार्मा कंपनियां शामिल हैं। जांच में खुलासा हुआ कोविड महामारी के दौरान तीनों कंपनियां सैनिटाइजर की ब्रिक्री कर रही थी। प्राथमिक जांच में पाया गया कि कोरोना महामारी के दौरान इन कंपनियों ने 86 करोड़ के सैनिटाइजर की बिक्री की।
जिस पर तीनों कंपनी 11 करोड़ टैक्स की बात सामने आई है। गलती मानते हुए कंपनी संचालकों ने 90 लाख का टैक्स सरेंडर कर दिया है। अभी जांच प्रक्रिया जारी है। राज्य कर विभाग की कार्रवाई में उपायुक्त मनीष मिश्रा, अभय कुमार पांडेय, धर्मेंद्र राज चौहान, सहायक आयुक्त नेहा मिश्रा, रजनीकांत शाही, पूनम राजपूत, राज्यकर अधिकारी अविनाश कुमार झा, रधुवीर सिंह चौहान, शिखा तोमर, विंध्याचल कुमार, राज्य कर निरीक्षक दिनेश कुमार, हेमा नेगी पुंडीर शामिल रहे।