फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार : हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी के घर पर हथियार धारी लोगों ने किया कब्जे का प्रयास

Fri, 09 Oct 2020 12:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
बंदूकधारियों की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कॉलोनी में हिंदू जागरण मंच स्वावलंबन आयाम से जुड़े नेता के मकान और जमीन पर बंदूकधारी लोगों ने कब्जे का प्रयास किया।

विज्ञापन


मकान पर कब्जे के दौरान बंदूकधारियों की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदू जागरण मंच स्वावलंबन आयाम के प्रदेश अध्यक्ष विजेंदर सिंह निवासी वार्ड नंबर 05 टिहरी विस्थापित कॉलोनी न्यू शिवालिक नगर ने रानीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 06 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:00 बजे 10 से 12 लोगों ने बंदूक और राइफल लेकर उनके घर पर कब्जे का प्रयास किया।

उनके परिवार के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी हाथों में बंदूक लहराते हुए उसे मकान खाली करने की धमकी दे गए और ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


यह पूरी घटना पीड़ित के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। रानीपुर कोतवाली के एसएसआई विक्रम धामी ने बताया कि विजेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें