फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: एड्स क्विज में हरिद्वार प्रथम, पिथौरागढ़ द्वितीय, देहरादून तृतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यस्तरीय रेड रिबन एचआईवी एड्स क्विज प्रतियोगिता नांगली बेला आश्रम भूपतवाला हरिद्वार के सभागार में आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागी जूनियर रेडक्रॉस स्वयंसेवियों से एचआईवी एड्स एवं स्वास्थ्य सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न किए गए। इसमें हरिद्वार प्रथम, पिथौरागढ़ द्वितीय और देहरादून तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


श्रीराम विद्या मंदिर श्यामपुर हरिद्वार से प्रतिभाग करने वाली रेडक्रॉस स्वयंसेवी टीम की नोडल अध्यापिका व काउंसलर पूनम के नेतृत्व में कुमारी हर्षिता चौहान और वंदना सरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पिथौरागढ़ से रेडक्रॉस स्वयंसेवी टीम के अंकित मेहता एवं हर्षित जोशी रहे, जबकि तृतीय स्थान पर देहरादून से जूनियर रेडक्रॉस स्वयंसेवी टीम के प्रतिभागी शगुन धियाल एवं सुनीता शर्मा रहे।



अब हरिद्वार की टीम के प्रतिभागी चंडीगढ़ में होने वाली रीजनल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस प्रतियोगिता में देश के नौ राज्यों की टीमों के प्रतिभागी भी सम्मिलित होंगे जिसमें जनपद हरिद्वार उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन


बुधवार को उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय व भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड के सभी जनपदों ने हिस्सा लिया।



प्रतियोगिता की शुरूआत भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ. नरेश चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी हरिद्वार डॉ. राजेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति अनिल सती ने किया। प्रतियोगिता के दौरान सहायक निदेशक सौरभ सहगल, भारतीय रेडक्रॉस समिति के प्रभारी महासचिव हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहन खत्री, हरिद्वार एड्स क्लस्टर प्रभारी डॉ. हेमंत, अवनीश, सलीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें