फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: बहादराबाद में यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर हुए अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस बल रहा तैनात

Fri, 19 Dec 2025 04:10 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार के बहादराबाद में आज अतिक्रमण हटाया गया। यहां करीब एक से डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन का अभियान और तेज हो गया है। यूपी सिंचाई विभाग की भूमि पर फैले अवैध कब्जों के खिलाफ शुक्रवार की सुबह बुलडोजर कार्रवाई शुरू की गई, जिसमें करीब एक से डेढ़ किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि धामी सरकार के निर्देशों पर जिले में सरकारी और सिंचाई विभाग की जमीन से अवैध कब्जे किसी भी हाल में नहीं रहने दिए जाएंगे।

विज्ञापन


मौके पर मौजूद उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस देकर चेताया जाता है, लेकिन चेतावनी के बावजूद कब्जा न हटाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाती है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने भी दो टूक कहा है कि हरिद्वार में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशासन ने साफ संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी अतिक्रमण के खिलाफ इसी तरह लगातार बुलडोजर एक्शन जारी रहेगा।

Uttarakhand News:  कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेलवे परियोजना...14.5 किमी हुई टनलों की खोदाई, 95 फीसदी कार्य पूर्ण
विज्ञापन


वहीं ,सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि लगभग एक हेक्टेयर के आसपास भूमि पर मुख्य रूप से अस्थायी अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण करने वालों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे और मुनादी (एलाउंसमेंट) के माध्यम से लगातार चेतावनी भी दी गई थी। कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया, जबकि जिन्होंने नहीं हटाया था, उनका अतिक्रमण विभाग द्वारा हटाया जा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें