फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल में उत्तराखंड के इन तीन शहरों के बीच दौड़ेगी मैट्रो

Thu, 04 May 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि तीर्थनगरी ऋषिकेश, धर्मनगरी हरिद्वार और दून के लिए प्रस्तावित मेट्रो ट्रेन योजना पांच साल में पूरी हो जाएगी। इसके बाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह स्वयं चार धाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही अफसरों को यात्रा को सुगम व सफल बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। 

बृहस्पतिवार को नगर में वीरभद्र मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वास्थ्य, सड़क व यातायात आदि व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं।

चार धाम यात्रा के प्रवेशद्वार ऋषिकेश व यात्रा रूटों पर मौजूदा अव्यवस्थाओं को शीघ्र दूर कर लिया जाएगा। नगर में अतिक्रमण की समस्या पर उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा रूट पर पुलिस को लगाया गया है। यात्रा संपन्न होेने के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें