फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: चेकिंग के दौरान विदेशी पिस्टल और कारतूसों के साथ दिल्ली के चार युवक गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2020 02:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं कई मु़कदमें
विज्ञापन
दिल्ली के युवक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे चार युवकों को हरिद्वार पुलिस ने एक विदेशी पिस्टल और चार कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान युवकों को पकड़ा। 

विज्ञापन


युवक गाड़ी से पिस्टल लहराते हुए जा रह थे। पुलिस ने गाड़ी रोकने के लिए कहा तो वे भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर युवकों को धर दबोचा। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि उनके कब्जे से इटली की बनी एक पिस्टल व चार कारतूस मिले हैं। 


युवकों के बारे में दिल्ली पुलिस से पता किया तो पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ दिल्ली के अलग-अलग थानों में मारपीट, धमकी, जानलेवा हमले जैसे कईं मुकदमें दर्ज हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों प्रवीण कुमार, शिवम, श्रवण और सुबेर सिंह निवासी लाजपतनगर दिल्ली, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

कांवड़ियों को रोकने के लिए पुलिस सतर्क

बता दें कि इस बार कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। इसके चलते पुलिस कांवड़ियों को हरिद्वार आने से रोकने के लिए सतर्क है। चोर रास्तों पर पुलिस की पैनी नजर है। वहीं, पुलिस चारों ओर चेकिंग अभियान में भी जुट गई है। 

इसके चलते ही रविवार को भी पुलिस चेकिंग अभियान पर थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे पुलिस ने एक कार होटल अलकनंदा की ओर से सीसीआर टावर की ओर आते देखी।  उस कार पर आगे नंबर प्लेट नहीं थी।

उसमें एक युवक कार की खिड़की से हाथ बाहर निकालकर कुछ लहरा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और युवकों को पकड़ा। बाद में गाड़ी रोकी गई तो कार के पीछे नंबर प्लेट लगी थी। जिस पर DL5CR 2866 नंबर लिखा था। पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया और अब कोर्ट में पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें