फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार-देहरादून हाईवे: हाथियों के झुंड से बिछड़ा शिशु हाथी, दो दिन से सड़क किनारे पर ही खड़ा

Tue, 27 Jan 2026 11:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रायवाला (देहरादून)

सार

शिशु हाथी बीते दो दिन से हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे खड़ा देखा जा रहा है। वह सड़क पार नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
शिशु हाथी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के अंतर्गत खांडगांव के पास एक शिशु हाथी बीते दो दिन से हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के किनारे खड़ा देखा जा रहा है। वह सड़क पार नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन


शिशु हाथी जिस जगह पर खड़ा है वहां से मोतीचूर रेंज कार्यालय और खांडगांव डांडा चौकी चंद कदम दूर है। मगर वन कर्मी इससे अनभिज्ञ बने हुए हैं। वहीं हाइवे से आते-जाते कई लोग रुककर हाथी को काफी नजदीक से देख रहे हैं।

Chamoli: कुनीगाड़ व मेहलचौरी में दहशत के प्रयाय बना गुलदार हुआ पिंजरे में कैद, कई मवेशियों को बनाया था निवाला
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात को भी हाथी हाइवे किनारे खड़ा था। वन्य जीव प्रतिपालक सरिता भट्ट ने बताया कि जानकारी मिलते ही मोतीचूर रेंज स्टाफ को सूचित कर दिया गया है। कोशिश रहेगी की यह सुरक्षित अपने झुंड से मिल जाए। उन्होंने बताया कि आमतौर पर झुंड आस पास ही रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें