फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: 1100 रुपये को लेकर हुआ विवाद, दोस्त को बेरहमी से मार डाला, घर में घुसकर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Mon, 13 Oct 2025 08:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/बहादराबाद

सार

Haridwar Crime News: पड़ोस में रहने वाला युवक का दोस्त रोहित कमरे में पहुंचा। दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसकी बीच आरोपी रोहित ने चाकू निकालकर सौरभ पर कई वार कर दिए।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादराबाद थाना क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की जान ले ली। आरोपी ने घर में घुसकर युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


इलाज के दौरान एम्स ऋषिकेश में उसकी मौत हो गई। मृतक के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार यह घटना रविवार रात की है। बहादराबाद निवासी सौरभ (25) पुत्र राजाराम अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में था। तभी पड़ोस में रहने वाला उसका दोस्त रोहित कमरे में पहुंचा। बताया जाता है कि दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


Haridwar: जमीनी रंजिश में पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने दी खुद की हत्या की सुपारी, छह लोग गिरफ्तार

विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी रोहित ने चाकू निकालकर सौरभ पर कई वार कर दिए। सौरभ लहूलुहान होकर फर्श पर गिर गया। शोर सुनकर परिवार के लोग ऊपर पहुंचे, लेकिन तब तक रोहित मौके से फरार हो चुका था।

घायल सौरभ को आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान सौरभ की एम्स में मौत हो गई। सौरभ की माता मंतलेश ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि मृतक सौरभ के चाचा विवेक कुमार ने आरोपी रोहित के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपी तक पहुंच चुकी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें