सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के साथ ही गंगाघाट, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व पार्किंग स्थलों पर चेकिंग की गई। आरोपी की पहचान करते हुए ललताराे पुल के समीप से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी ने अपना नाम संजीव (20) निवासी सिरसी रहमतपुर, थाना मैनाढेर, संभल, यूपी बताया है।
अश्लील हरकतें कीं, इसलिए मार डाला
सीओ सिटी ने बताया कि संजीव ने बताया है कि वह मृतक के साथ पिछले करीब 15 दिनों से कूड़ा बीन रहा था। बुधवार रात दोनों ने शराब पी और पेड़ के नीचे सो गए। उस व्यक्ति ने संजीव के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। विरोध करने के बावजूद जब वह नहीं माना तो उसने पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।