फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar Encounter: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

Fri, 28 Feb 2025 11:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

देर रात सूचना मिली कि नकली नोट चलाने के लिए कुछ व्यक्ति एक कार में आ रहे हैं। इसके बाद बहादराबाद  क्षेत्र में एसो नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार ने टीम के साथ कोर कॉलेज के पास चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
आरोपी के पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे को मौके पर ही पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। सूचना पर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अधीनस्थों के साथ पहले घटनास्थल और फिर जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आरोपी के कब्जे से 500 के नकली नोट और एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की देर रात सूचना मिली कि नकली नोट चलाने के लिए कुछ व्यक्ति एक कार में आ रहे हैं। इसके बाद बहादराबाद क्षेत्र में एसओ नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र सिंह गंगवार ने टीम के साथ कोर कॉलेज के पास चेकिंग अभियान चलाया।

एक कार आती देख रुकने का इशारा किया, तब चालक ने गाड़ी को मोड़ दिया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने कार का पीछा किया तो आरोपी गाड़ी से निकलकर तमंचे से फायर करने लगे और अंदर खेतों की तरफ भाग निकले। तब पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली जा लगी और उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन


श्यामलाल गुरुजी हत्याकांड: आरोपी दंपती गिरफ्तार, बनाई अश्लील वीडियो, पहले मारा फिर शव को काटकर कट्टे में भरा

विज्ञापन

घायल की पहचान जुल्फिकार निवासी सुल्तानपुर लक्सर के रूप में हुई। पकड़े गए आरोपी नसीम निवासी लक्सर से पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी नकली नोट छापकर बाजारों में चलाते हैं।

पूर्व में भी इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से 500 के नकली नोट और तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें