फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: डॉक्टर पति ने बीमार पत्नी को दवा के बहाने पिला दिया जहर, एफएसएल रिपोर्ट से खुला हत्या का राज

Sun, 28 Jun 2026 01:20 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

Haridwar Crime News: महिला लंबे समय से बीमारी थी। इसलिए पति उसकी बीमारी से परेशान हो गया और उसने पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में बहादराबाद पुलिस ने पत्नी को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में फरार चल रहे डॉक्टर पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना का खुलासा विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत की पुष्टि होने के बाद हुआ। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि चार फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने कोतवाली बहादराबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने स्वयं की।

Haridwar: टिहरी घेराव के लिए निकले विधायक उमेश और चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका, कार्यकर्ताओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान घटनास्थल से भौतिक साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमार्टम के बाद मृतका का बिसरा परीक्षण के लिए एफएसएल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, एफएसएल रिपोर्ट में मृतका की मौत जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद वैज्ञानिक साक्ष्यों और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी पति अफजाल की भूमिका स्पष्ट होने पर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र छोड़कर फरार होने की फिराक में है। इस पर शनिवार को बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल, शांतर्शाह क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बीमारी से था परेशान

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी की बीमारी से परेशान था। इसी कारण उसने उसे जहरीला पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी अफजाल (38) निवासी मिर्जापुर मुस्तफाबाद, कोतवाली बहादराबाद के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें