पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
भाकियू टिकैत हरिद्वार के जिलाध्यक्ष राजीव शास्त्री ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर का बहिष्कार करने के लिए शांत तरीके से देहरादून जा रहे थे। आरोप लगाया कि बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें रोककर लाठियों से मारपीट की, जिसमें उनके 10 से 15 किसान नेताओं को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वीडियो जारी कर बोले टिकैत, लाठीचार्ज अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण
भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की। टिकैत ने लिखा देहरादून अपनी मांगों को लेकर कूच कर रहे किसानों पर हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस का लाठीचार्ज अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। किसानों पर पड़ी हर एक लाठी का जवाब लिया जाएगा। जोर-जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है।
लाठीचार्ज नहीं किया : सुयाल
एसपी देहात शेखर सुयाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों को रोकने का प्रयास सिर्फ इसलिए किया गया ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न जाए। पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है, बल्कि भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सामान्य बल प्रयोग किया गया।