फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने के आरोपी के कुंभनगरी में छिपे होने की सूचना, तलाश में जुटी पुलिस 

Mon, 06 Jul 2020 10:24 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • सीबीआई की एक टीम गोपनीय तरीके से आरोपी की तलाश में जुटी 
  • सीबीआई कोर्ट लखनऊ से जारी हो रखे हैं गैर जमानती वारंट 
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवादित ढांचा गिराने के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी के हरिद्वार में साधु बनकर छिपे होने की बात सामने आ रही है। सीबीआई लखनऊ की एक टीम आरोपी की खोजबीन में गोपनीय स्तर से जुटी हुई है, हालांकि हरिद्वार पुलिस को इसकी भनक दूर दूर तक नहीं है। 

विज्ञापन


वर्ष 1992 में अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। उस वक्त कार सेवकों पर मुकदमे दर्ज हुए थे, जिनकी जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। आरोपियों में यूपी के आजमगढ़ का एक आरोपी ओमप्रकाश भी शामिल है, जिसे सीबीआई कोर्ट लखनऊ तलब कर चुकी है, लेकिन उसका अता पता नहीं है न ही वह कोर्ट पर पेशी पर पहुंचा था।

चूंकि सीबीआई ने इस प्रकरण की जांच की थी, लिहाजा सीबीआई की टीम ही आरोपी ओमप्रकाश पांडे की खोजबीन में जुटी है। सीबीआई की पड़ताल में यह सामने आया है कि ओमप्रकाश पांडे हरिद्वार में कई वर्ष से साधु बनकर रह रहा है, लेकिन वह कौन से आश्रम में है और फिलहाल किस नाम से रह रहा है यह सीबीआई को नहीं पता है।
विज्ञापन


यह सब जानकारी जुटाने के लिए सीबीआई की एक टीम हरिद्वार में गोपनीय स्तर से जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी के गैर जमानती वारंट भी हो चुके हैं। नगर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने बताया कि इस संबंध में सीबीआई ने संपर्क नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें