फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: हरिद्वार और देहरादून पोस्टिंग के लिए आगे प्रदर्शन में सबसे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
- सबसे खराब रहा है इन दोनों जिलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। हरिद्वार और देहरादून प्रदेश के दो ऐसे जिले हैं, जहां सबसे अधिक शिक्षक पोस्टिंग चाहते हैं। जो पूरे साल इसके लिए विधायक से लेकर मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक के चक्कर लगाते हैं, लेकिन पोस्टिंग के लिए आगे रहने वाले इन दो जिलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम सबसे खराब है।
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा में बागेश्वर जिला छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम में 94.81 पास प्रतिशत के साथ नंबर एक पर है तो पिथौरागढ़ 94.11 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है। जबकि सुगम क्षेत्र में शामिल हरिद्वार जिले के छात्रों का परीक्षा परिणाम सबसे खराब है। जिले के छात्र-छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत सबसे कम 75.45 प्रतिशत है। खराब प्रदर्शन में दूसरे नंबर पर देहरादून जिला है। जिले के छात्र-छात्राओं का पास प्रतिशत 83. 65 है। वहीं, हाईस्कूल में देहरादून जिले के छात्रों का परीक्षा परिणाम सबसे खराब है। इस जिले के छात्रों का पास प्रतिशत 89.21 है। 89.91 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर हरिद्वार जिला है। यह हाल तब है जबकि यहां पर्याप्त शिक्षक हैं। इसके बावजूद इन जिलों में बच्चों का प्रदर्शन सुधर नहीं रहा। जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाईस्कूल में अच्छा परिणाम देने वाले जिलों में बागेश्वर 96.98 प्रतिशत के साथ पहले और पिथौरागढ़ 96.25 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है।
विज्ञापन

-
इन जिलों का ऐसा रहा प्रदर्शन
जिला 12 वीं में पास प्रतिशत 10 वीं में
उत्तरकाशी 88.66 93.84
टिहरी गढ़वाल 89.92 93.79
पौड़ी गढ़वाल 84.56 90.65
चमोली 89.75 92.42
रुद्रप्रयाग 87.28 95.95
चंपावत 93.10 94.80
अल्मोड़ा 93.24 94.92
नैनीताल 88.81 92.21
ऊधमसिंह नगर 84.80 92.35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें