एसओ ने बताया कि मृतकों की पहचान शाकिब (21) और वासिफ (19) पुत्र ताहिर निवासी ग्राम कटारपुर थाना पथरी के रूप में हुई है। घायल मोहित पुत्र जयप्रकाश और अंकुर पुत्र सुरेश पाल निवासीगण जियापोता थाना कनखल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
ओवरटेक करने के चक्कर में दो बाइकों की आपस में टक्कर हुई और फिर एक बाइक पर सवार दो युवक वाहन के नीचे आकर कुचले गए। सीसीटीवी से भी इस बात की पुष्टि हो गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।