फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार के 8165 बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से दूर, सामने आया चौकाने वाला आंकड़ा 

Wed, 14 Nov 2018 03:31 PM IST
हिमांशु भट्ट, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन

एक तरफ बुधवार को पूरा देश आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाएगा। वहीं, धर्मनगरी के रूप में विख्यात हरिद्वार जनपद में छह से 17 वर्ष तक के आठ हजार 165 बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से दूर हैं। इन बच्चों ने गरीबी सहित विभिन्न कारणों से स्कूलों जाना छोड़ दिया। विभाग भी अब तक इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से नहीं जोड़ पाया है।  

विज्ञापन


शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए सरकार ने बालिका कल्याण, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, सर्वशिक्षा अभियान, साक्षर भारत मिशन सहित विभिन्न योजनाएं शुरू की थीं। विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए थे और इन योजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, जिसके बाद हरिद्वार में शिक्षा का स्तर काफी हद तक ऊपर भी उठा। मंत्रियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे की पीठ थपथपाई, लेकिन नीति आयोग ने शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित कई आयामों पर किए गए सर्वें में हरिद्वार को अति पिछड़े जिलों में शामिल किया, जिसने शासन और प्रशासन के सभी दावों और योजनाओं की पोल खोल दी। 

आयोग की रिपोर्ट के बाद शिक्षा विभाग ने भी एक सर्वे कराया। इसमें सामने आया कि हरिद्वार जनपद के छह ब्लाक में छह से 17 वर्ष के आठ हजार 165 बच्चे शिक्षा की मुख्यधारा से दूर हैं। इतने ज्यादा आंकड़े देखकर विभाग भी चौंक गया, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


ब्लॉक में ड्रापआउट बच्चों की संख्या 
बहादराबाद    3417 
भगवानपुर     2530 
खानपुर        374 
लक्सर        686 
नारसन        155 
रुड़की        1003 

फ्लोटिंग जनसंख्या दे रही विभाग को चुनौती 
तीर्थस्थल होने और विशाल औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण हजारों लोग रोजी रोटी की तलाश में हरिद्वार आते हैं। यहां के सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला भी कराते हैं, लेकिन कुछ समय बाद कई लोग हरिद्वार छोड़कर रोजी रोटी के लिए किसी अन्य जनपद या प्रदेश चले जाते हैं। इससे ये अपने बच्चों के नाम भी स्कूल से कटवा लेते हैं। विभाग के पास भी सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना चुनौती बना है। हालांकि ड्रापआउट बच्चों में अल्पसंख्यक ज्यादा शामिल हैं। 
कुछ समय पूर्व अल्पसंख्यक इलाकों में सीडीओ, जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए 80 ग्राम सभाओं में अभियान चलाया गया था। धर्मगुरुओं से बच्चों को शिक्षा से जुड़वाने के प्रति वार्ता भी की गई थी। इस वर्ष अभिलाषी जनपद में शामिल होने के बाद डोर टू डोर सर्वे किया गया, जिसके बाद बच्चों का एडमिशन कराने का काम जारी है। वहीं, जनपद के लगभग 13 एनआरएफसी सेंटरों में भी बच्चों को पढ़ाने की कवायद जारी है।   
विज्ञापन

- डॉ. आरडी शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें