फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेला पर्व पर जिले भर लगाए गए रिकार्ड 500536 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरेला पर्व पर एक बार फिर शहरों से लेकर गांवों तक जबरदस्त उत्साह दिखा। पर्व के दौरान रिकॉर्ड 5 लाख 536 पौधे लगाए गए। हालांकि, इस बार जिला प्रशासन की ओर से चार लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जबकि, पिछले साल हरेला पर तीन लाख 71 हजार पौधे लगाए गए थे। ऐसे में इस साल पौधरोपण का नया रिकॉर्ड बना।
विज्ञापन

इतना ही नहीं हरेला पर्व पर पौधरोपण को लेकर जहां जीआईएस मैपिंग कराई गई, वहीं मुख्य कार्यक्रम का ड्रोन कैमरों की मदद से सीधा प्रसारण भी किया गया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने खुद सिटी पार्क में रुद्राक्ष और परेड ग्राउंड में नीम का पौधा लगाया। हरेला पर्व के दौरान लगाए गए पौधों की सटीक जानकारी के लिए इस साल भी जीआईएस मैपिंग का इस्तेमाल किया गया। वहीं, ड्रोन से लगातार निगरानी, फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से बड़ी स्क्रीन भी लगाई गई थी, जिसमें लगाए जा रहे पौधों की संख्या तुरंत अपडेट की गई। अभियान के दौरान शहरी क्षेत्रों में छायादार तो ग्रामीण क्षेत्रों में फलदार और चारे वाले पौधे लगाए गए। साथ ही ग्रामीणों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे अपने स्तर पर पौधों की रखवाली करें।
देहरादून वन प्रभाग ने लगाए 70 हजार पौधे
देहरादून वन प्रभाग की ओर से देहरादून, ऋषिकेश, आशारोड़ी, डोईवाला समेत पूरे वन प्रभाग में 70 हजार पौधे लगाए गए। प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान ने बताया कि हरेला पर्व पर 70 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जबकि, चकराता वन प्रभाग में 55000, मसूरी वन प्रभाग में 55000, कालसी वन प्रभाग में 35000 पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

कहां कितने पौधे लगाए गए
जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक हरेला पर्व पर सबसे अधिक 70000 पौधे देहरादून वन प्रभाग में लगाए गए। चकराता में 60500, कालसी में 54500, विकासनगर में 38000, सहसपुर में 37000, हरर्बर्टपुर में 1000 पौधे लगाए गए। देहरादून नगर निगम क्षेत्र में 5030, मसूरी क्षेत्र में 1000, डोईवाला में 12565, ऋषिकेश में 2420, रायपुर में 13000 और जनपद मेें विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से 56900 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें