फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन गुरुवार को मनाएगा हरेला

Wed, 15 Jul 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की बांदल घाटी में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हरेला पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान पर्यावरणविद डॉ. अनिल जोशी की अगुवाई में ग्रामीणों के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाए जाएंगे। अमर उजाला फाउंडेशन ही इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएगा।

16 जुलाई को सुबह 11 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विवि के कुलपति प्रो. मैथ्यू प्रसाद, श्रीदेव सुमन विवि और एचएनबी मेडिकल विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत सहित कई गणमान्य पौधारोपण का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


हरेला पर्व मनाने के पीछे अमर उजाला फाउंडेशन का मकसद न केवल ग्रामीणों का पर्यावरण के प्रति सजग करना है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में आगे आकर सबको साथ लेकर पौधरोपण और हरियाली के प्रति प्रेरित करना भी है। मसूरी वन प्रभाग के सहयोग से हरेला के तहत पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

एक हजार लोगों को अमर उजाला फाउंडेशन करेगा सम्मानित
पौधरोपण की इस मुहिम हरेला का हिस्सा बनने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला फाउंडेशन ऐसे एक हजार लोगों व संस्थाओं को सम्मानित करेगा, जो हरेला के तहत पौधरोपण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

आप भी मनाएं हरेला
हरेला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। आप भी हरेला का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप 100 या 200 पौधे ही लगाएं।

अपने पास उपलब्ध जगह के हिसाब से आप एक या दो या दस पौधे लगाकर भी इस महा अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए आपको संबंधित वन विभाग के रेंज या डिविजन कार्यालय में जाना होगा। एक आवेदन देना होगा, इसके बाद वन विभाग पौधे उपलब्ध करा देगा।

हरेला के लिए हाईटेक कवायद
हरेला अभियान की घोषणा होने के साथ ही वन विभाग ने इसकी प्रदेशभर में सफलता के लिए कमर कस ली है। प्रमुख वन संरक्षक की ओर से वॉट्स ऐप ग्रुप बनाकर प्रदेशभर में चल रहे अभियान की तस्वीरों के साथ सभी अपडेट लिए जा रहे हैं। वन विभाग इसे आगे बढ़ाने के लिए अब उद्योगों के साथ भी हाथ मिलाने की योजना बना रहा है।

हरेला के तहत पौधारोपण का काम पूरे प्रदेश में जोरशोर से चल रहा है। इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख वन संरक्षक श्रीकांत चंदोला ने भी कमान संभाली है। इसके तहत पीसीसीएफ ने एक वॉट्स ऐप ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप में सभी डीएफओ को जोड़ा गया है।

डीएफओ ने अपना वॉट्स ऐप ग्रुप बनाया है, जिसमें वह संबंधित एसडीओ से लेकर रेंज ऑफिसर तक की हरेला अपडेट तस्वीरों के साथ हासिल करते हैं। इसके बाद वे सीधे पीसीसीएफ को हरेला की पूरी अपडेट भेज देते हैं। पीसीसीएफ ने बताया कि इस अभियान को जमीनी तौर पर मजबूती के साथ चलाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसका विस्तार करने के तहत वन विभाग की ओर से जल्द ही सभी उद्योगों और बैंकों के साथ बैठक की जाएगी। बैठक में हरेला अभियान में उनसे कारपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) फंड के तहत बजट देकर इस महाअभियान का हिस्सा बनने पर बात होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें