फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में भज्जी की शादी और नाराज राहुल देव

Thu, 24 Oct 2013 10:11 PM IST
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चा है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह जल्द बॉलीवुड कलाकार गीता बसरा संग शादी रचाने जा रहे हैं, दूसरी ओर राहुल देव की नाराजगी भी चर्चा की विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनरों में शुमार हरभजन सिंह और बॉलीवुड कलाकार राहुल देव ने बृहस्पतिवार को जीटीएम ग्रुप के ग्रीन बिल्डिंग थीम पर शुरू हो रहे ‘द कैपिटल’ प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने के लिए देहरादून में थे।

पढें, सचिन जैसा कोई नहीं बन सकता: भज्जी

एक-एक पौधा भी रोपा
इस अवसर पर उत्तराखंड में आई आपदा में मारे गए लोगों की याद में दोनों ने एक-एक पौधा भी रोपा। हरभजन सिंह जीटीएम ग्रुप के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इससे पहले सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट से पुलिस फ्लीट के साथ हरभजन सिंह, राहुल देव का कारवां सहस्त्रधारा रोड स्थित टचवुड स्कूल के सामने जीटीएम ग्रुप के प्रोजेक्ट पर पहुंचा।
विज्ञापन


यहां दोनों का स्वागत हुआ। इसके बाद प्रोजेक्ट के भूमि पूजन के दौरान उनके साथ जीटीएम ग्रुप के चेयरमैन तुषार कुमार भी थे। प्रोजेक्ट के ब्रोशर की लॉचिंग टचवुड स्कूल में हुई। यहां भज्जी और राहुल का बच्चों ने तालियों से स्वागत किया।

पढें, भाजपा के जनसमर्थन से बौखला गई कांग्रेसः रामदेव

हाथ हिलाकर अभिवादन किया
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इस दौरान भज्जी और राहुल ने बच्चों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर टचवुड स्कूल के चेयरमैन बीके सक्सेना, एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विपुल देसाई आदि मौजूद थे।

गंगनम स्टाइल में किया डांस
टचवुड स्कूल के बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान हिप-हॉप डांस की प्रस्तुति दी। बच्चों के डांस को देखते हुए भज्जी खुद को नहीं रोक सके। इसके बाद जैसे ही गंगनम स्टाइल डांस शुरू हुआ, भज्जी भी मंच पर पहुंच गए। उन्होंने गंगनम स्टाइल में डांस कर सभी का दिल जीत लिया। लोगों की फरमाइश को देखते हुए जीटीएम के चेयरमैन ने हरभजन को दोबारा डांस करने के लिए कहा तो भज्जी ने उन्हें मायूस नहीं किया।

पढें, ...और मन्ना डे के गानों पर झूमने लगे विदेशी

शादी के लिए ही बुक कराया पेंट हाउस
कार्यक्रम के दौरान एक स्कूली छात्रा ने भज्जी से पूछा कि बार-बार मीडिया में आपके और गीता बसरा के अफेयर की चर्चा होती है। क्या आपका उनके शादी का कोई फ्यूचर प्लान है। इस पर हरभजन ने कहा कि शादी की योजना है, इसीलिए तो यहां पेंट हाउस बुक कराया है। जब शादी होगी तो आप भी जरूर आइयेगा।

तस्वीरों में देखें.....कभी देखा है भज्जी का ऐसा 'गंगनैम स्टाइल'

राहुल देव को नहीं मिली तव्वजो
कार्यक्रम के दौरान राहुल देव भी भज्जी के साथ ही आयोजन में पहुंचे। उन्हें आयोजकों ने कार्यक्रम के लिए ही विशेष रूप से बुलाया था। मगर कार्यक्रम की शुरुआत से अंत तक उनको खास तव्वजो नहीं दी गई। आयोजक हरभजन से ही अधिक बात करते रहे। मीडिया से बातचीत के लिए भी हरभजन को ही सामने किया। इसके बाद राहुल देव प्रेसवार्ता शुरू होने से पहले ही वहां से चले गए और दोपहर में जीटीएम ग्रुप के लंच में भी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


पढें, भट्ट कैंप की फिल्म में नजर आएंगे राहुल देव

हरभजन खुद सजाएंगे ‘घर’
भले हरभजन सिंह ने ‘द कैपिटल’ प्रोजेक्ट में एक पेंट हाउस बुक कराया है, लेकिन इसकी सजावट वे खुद कराएंगे। जीटीएम के चेयरमैन ने बताया कि हरभजन ने खुद इसके लिए उनसे कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें