शिकायतकर्ता ने भवन को एमडीडीए की ओर से वर्ष 2018 में सील किए जाने के बावजूद सील तोड़कर इस्तेमाल किए जाने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि भवन की सील किसकी अनुमति से हटाई गई। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र में स्थित संपत्ति के सौदे में विवाद की शिकायत लेकर बुजुर्ग आए थे। इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। वह टीम गठित कर इस प्रकरण की जांच कराएंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
मुझे ब्लैकमेल कर रहा है सहगल : सोनिया आनंद
एसएसपी को शिकायत के बाद चर्चा में आए इस प्रकरण के संबंध में जसबीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद ने कहा कि उन पर लगाए गए आरोपी निराधार हैं। वह उक्त संपत्ति के सौदे की पूरी रकम संबंधित व्यक्ति और उसकी पत्नी को दे चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हरिओम सहगल अब उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है। उसकी कई लोगों की करीब सात लाख रुपये देनदारी बकाया थी वह राशि भी उन्होंने चुकता की थी। भुगतान संबंधी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने उनसे अभी संपर्क नहीं किया लेकिन जांच में वह सहयोग करेंगी और सभी दस्तावेज पुलिस टीम के साथ साझा करेंगी।