कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक द्वारा अपने सरकारी वाहन से लाल बत्ती उतारने की पहल को कोरा राजनीतिक स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि यदि ढाई सौ रुपए की लालबत्ती उतारकर महान बना जाता तो यह काम सभी कर लेते।
सस्ती लोकप्रियता का स्टंट
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक का अपनी गाड़ियों से लालबत्ती उतारना सस्ती लोकप्रियता पाने का स्टंट है। पब्लिक जानती है कि निशंक सीएम के पद से हटने के बावजूद अवैध रूप से पिछले ढाई साल से एनेक्सी में रह रहे है।
पढ़ें, 'आप' के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे पांडे जी
उनके पास यमुना कालोनी में एक सरकारी बंगला और भी है। उन्होंने कहा कि ढाई सौ रुपए की लालबत्ती उतारने का नाटक करके महान बनने की जरूरत नहीं है, यह काम तो कोई भी कर सकता है।
लौटाएं सरकारी वाहन और बंगला
यदि निशंक को कुछ महानता दिखानी है तो सरकार द्वारा दिए गए दोनों सरकारी वाहन लौटा देने चाहिए। वाई श्रेणी की सुरक्षा का तामझाम भी त्याग देना चाहिए। सरकारी स्टाफ को वापस करना चाहिए।
पढ़ें, इस चीनी की चाय पीकर लोग कर रहे उल्टी
सबसे बड़ी बात यह है कि निशंक पिछले ढाई साल से अवैध रूप से जिस एनेक्सी में रह रहे हैं उसे तत्काल छोड़ते हुए उतने दिन का बाजार मूल्य के आधार पर किराया जमा कराना चाहिए जितने दिन सीएम के पद से हटने के बाद उसमें रहे है। यदि निशंक ये सब काम कर देते हैं तो मैं खुद उनकी तारीफ करुंगा।