फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बदल जाएगी हरक पैड़ी की सूरत, नए रंग रूप में आएगी नजर

Fri, 28 Jul 2017 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही अब व‌िश्व प्रस‌िद्घ हरकी पैड़ी की सूरत बदलने जा रही है। यह अब जल्द ही मुख्य और आकर्षक रूप रंग में नजर आएगी। 
विज्ञापन


एचआरडीए ने अब हरकी पैड़ी क्षेत्र को सजाने-संवारने और भव्यता देने के लिए पहल करने की ठानी है। हरिद्वार का मुख्य आकर्षण और महत्व हरकी पैड़ी तथा उसके साथ अवरिल बहती निर्मल गंगा ही है। 

देश-विदेश से यहां आने वाला हर यात्री व पर्यटक निश्चित रूप से हरकी पैड़ी जरूर जाता है। वर्तमान परिवेश में हरकी पैड़ी का अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। बृहस्पतिवार को एचआरडीए बोर्ड ने पहली बार हरकी पैड़ी क्षेत्र के परंपरागत स्वरूप को बरकरार रखते हुए विकास तथा सुंदरीकरण करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन


योजना कुंभ 2021 से पहले क्षेत्र को नए रंग रूप से संवारने की है। भव्यता देने के लिए हरकी पैड़ी क्षेत्र में रंग-बिरंगी सजावटी लाइटें, टाइल्स, सुंदर स्टाल, वाटर कूलर, चेंजिंग रूम आदि कार्यों के साथ हरकी पैड़ी क्षेत्र के सभी पुलों का रंग-रोगन व लाइटों से आकर्षक बनाया जाएगा। गंगा सभा की सहमति से पंड़ो के बेतरतीब ढंग से लगे तख्तों को भी व्यवस्थित किया जाएगा। 
विज्ञापन


वर्ष 1986 में एचआरडीए की स्थापना तीर्थनगरी में नियोजित विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ही किया गया था। लेकिन उसने यही काम नहीं किया। बृहस्पतिवार को 63वीं बोर्ड बैठक के एजेंड़े से कुछ बदला हुआ सा दिखता है, जिसका परीक्षण अभी होना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें