प्रेमनगर नंदा की चौकी स्थित एक होटल में भोले महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भोले महाराज को जन?
देहरादून। हंस फाउंडेशन के अध्यक्ष भोले जी महाराज का जन्मदिन रविवार को चकराता रोड स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन समारोह में विधानसभ अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षा अरविंद पांडे, हिमाचल प्रदेश के वन, परिवहन व युवा खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर समेत कई विधायक समेत हजारों लोग शामिल हुुए।
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देवभूमि व देश के विकास में भोले जी महाराज व माता मंगला का अहम योगदान रहता है। हंस फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य, पलायन , जल संरक्षण व रोजगार समेत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। इसके अलावा गरीब तबके के लोगों के लिए कई कल्याणकारी संचालित की जा रही हैं। फाउंडेशन कार्यों का सीधा फायदा पहाड़ के लोगों को मिल रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में हंस फाउंडेशन का योगदान सराहनीय है। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि राज्य के दूरस्थ इलाकों में शिक्षा के प्रचार प्रसार में फाउंडेशन की पहल अतुलनीय है। कार्यक्रम में मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक रितु खंडूरी, मनीष खंडूरी, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल टीपीएस रावत, विधायक राजेश पांडे, विधायक गणेश जोशी, खजानदास, परमिंद्र बिष्ट, मुनीश सैनी, विकास वर्मा आदि अपस्थित रहे। इस अवसर आयोजनत भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
स्कूली वाहन, जल एंबुलेंस व जीवन रक्षक एंबुलेंस दीं
भोले जी महाराज के जन्मदिन के मौके पर विद्यालय रथ योजना के तहत राज्य के नौ स्कूलों को बसें, ऋषिकेश के गंगा तट पर जल एंबुलेंस, हंस ऊर्जा कार्यक्रम के तहत उत्तरकाशी के ब्लॉक मोरी में 20 गांवों के 550 परिवारों को सोलर लाइट, तीन जिलों को जीवन रक्षक एंबुलेंस मुहैया कराई गईं। हंस फाउंडेशन के अध्यक्ष भोले जी महाराज, माता मंगला व मुख्यमंत्री ने संयुक्त रूप से पूर्जा अर्चना करने के बाद स्कूली बसों, एंबुलेंस रवाना कीं।