जिससे बुनकरों को ग्रेडेड ऊन प्राप्त हो सके। मुख्य सचिव ने कहा कि पारंपरिक डिजाइन के साथ ही अच्छे व नए डिजाइन उपलब्ध कराने के लिए बुनकरों को तकनीकी सहायता दी जाए। उन्होंने विभाग को निर्देश कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगारपरक योजनाएं तैयार की जाएं।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी को माणा गांव की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय लोगों से सुझाव लेकर प्रस्ताव तैयार किए जाएं। स्थानीय पारंपरिक परिधानों और आभूषणों को भी प्रोत्साहन देने के लिए योजना बनाई जाए। बैठक में जिलाधिकारी चमोली ने माणा में स्थानीय लोगों को दुकानें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा।
इस पर मुख्य सचिव ने दुकानों के निर्माण में स्थानीय वास्तुकला का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रमुख सचिव मनीषा पंवार एवं अपर सचिव पर्यटन सोनिका व अन्य अधिकारी मौजूद थे।