फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: कॉलेज की छत पर चढ़ी छात्रसंघ अध्यक्ष, 6 घंटे 16 मिनट चला हाईबोल्टेज ड्रामा, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 04 Feb 2023 12:20 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष की अवकाश की मांग को मान लिया गया है। शनिवार को कॉलेज में अवकाश रहेगा। छात्र सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन
मांगे माने जाने पर कॉलेज की छत से नीचे उतरी छात्रसंघ अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं के सबसे बड़े कॉलेज एमबीपीजी की छात्रसंघ अध्यक्ष बगैर जानकारी दिए एबीवीपी को जिला सम्मेलन की अनुमति देने से नाराज हो गईं और साथियों संग कॉलेज की छत पर चढ़ गईं। अपनी मांगों को लेकर करीब साढ़े छह घंटे तक कॉलेज की छत पर रहीं। प्रशासन की मानमनौउव्वल और आश्वासन के बाद देर शाम वह नीचें उतरीं।

विज्ञापन


दिन में 1:42 बजे से शुरू हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा शाम करीब आठ बजे थमा। छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया, सचिव निहित नेगी, कोषाध्यक्ष करन सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव सौरभ कुमार, छात्र नेता संजय जोशी कॉलेज परिसर में बने बहुउद्देशीय भवन की छत का ताला तोड़कर चढ़ गए और अंदर से दरवाजे पर कुंडी लगा दी।

कॉलेज प्रशासन के साथ पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लाल सिंह पवार, हर्षित जोशी ने भी उनसे नीचे उतरने के लिए कहा। इस बीच पुलिस और कॉलेज प्रशासन जेब में हाथ डालकर परिसर में घूमते रहा। छत से रश्मि बोलती रही।
विज्ञापन


मामले को सुलझाने के लिए कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हुई। एमबीपीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. महेश कुमार ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष की अवकाश की मांग को मान लिया गया है। शनिवार को कॉलेज में अवकाश रहेगा। छात्र सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें