अमृत योजना के तहत सुभाष नगर में 39 लाख रुपये की लागत से बना सुभाष पार्क जल्द ही देश में अपनी नई पहचान बनाएगा। अमृत योजना की मॉनीटरिंग करने वाली केंद्र की संस्था इरमा ने इस पार्क को रोल मॉडल बताया है। साथ ही ऐसे ही पार्क देश में बनाने की बात कही है।
एक सप्ताह पूर्व इरमा की टीम ने अमृत योजना के तहत बने पार्कों का निरीक्षण किया था। टीम को सुभाष नगर का पार्क ऐसा पसंद आया कि उन्होंने इसे रोल मॉडल बताते हुए देश में ऐसे पार्क बनाने की वकालत कर दी। टीम ने दिल्ली में हुई मीटिंग में भी इस पार्क को रोल मॉडल के रूप में पेश किया।
साथ ही देश में ऐसे पार्क बनाने पर जोर दिया। अमृत योजना के एक्सपर्ट चंद्र सिंह ने बताया कि टीम बीते दिनों यहां आई थी और उन्होंने इस पार्क को उत्तराखंड का रोल मॉडल बताया था। चंद्र सिंह ने कहा कि दिल्ली की मीटिंग में भी इस पार्क के मॉडल को उठाया गया।
इस पार्क की ये है खूबी
- हर्बल गार्डन, पार्क की हरियाली, योगा सेंटर, लाइब्रेरी, अंडर ग्राउंड वाटर टैंक, शौचालय