फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: पत्रकार से मारपीट और लूट का मामला, छात्रों का कोतवाली में हंगामा, हाईवे किया जाम

Sun, 29 Sep 2024 03:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

Haldwani News: छात्र संघ से जुड़े दो लड़कों ने एक पत्रकार के साथ मारपीट कर दी थी और उसका मोबाइल और चश्मा लूट लिया था। इसी मामले में पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन मुकदमे को लेकर छात्रों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
छात्रों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में शनिवार को एमबीपीजी कॉलेज गेट के बाहर पत्रकार से की गई मारपीट के आरोप में छात्रों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाने की मांग को लेकर आज छात्रों में आक्रोश दिखा। बड़ी संख्या में एबीवीपी से जुड़े छात्र संगठन के लोग कोतवाली पहुंचे और हाईवे जाम कर दिया। यहां करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा। 

विज्ञापन


Uttarakhand: टिहरी में आसमान से गुब्बारे के साथ उड़कर खेतों में आ गिरी डिवाइस, देखकर घबराए लोग, तस्वीरें

बता दें कि शनिवार को एबीवीपी से जुड़े छात्र नेताओं ने पहले परिवर्तनकामी छात्र संगठन के साथ मारपीट की। परिवर्तन कामी छात्र संगठन से जुड़े छात्र शहीदे आजम भगत सिंह का कार्यक्रम कर रहे थे।
विज्ञापन


एबीबीपी से जुड़े छात्रों ने उनके साथ मारपीट की। एक अखबार का पत्रकार उनकी वीडियो बनाने लगा। इस दौरान छात्रों ने पत्रकार के साथ मारपीट की उसका मोबाइल और चश्मा लूट लिया।

बाद में मोबाइल तोड़ दिया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपी छात्रों के खिलाफ लूट सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इससे कुछ गुस्साए छात्रों ने रविवार को कोतवाली में प्रदर्शन किया और नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें