फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से भरें हज यात्रा के लिए आवेदन पत्र

Thu, 14 Jan 2016 11:55 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हज के पाक सफर के लिए गुरुवार से शुरुआत हो गई। ऑनलाइन एवं ऑफलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया 14 जनवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तिथि आठ फरवरी तय की गई है। हज कमेटी की वेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फार्म में कुछ मामूली फेरबदल किया गया है। हज कमेटी के चेयरमैन हाजी राव शेर मुहम्मद ने बताया कि आठ फ रवरी तक यानी आवेदन जमा करने की तिथि से पहले बने पासपोर्ट जमा होंगे। इसके बाद जारी हुए पासपोर्ट को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडेय ने बताया कि जिनके पासपोर्ट की वेलिडिटी 10 मार्च 2017 से पहले खत्म हो रही है, वह हज के लिए आवेदन नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा मशीन से पढ़े जाने वाले पासपोर्ट को ही स्वीकार किया जाएगा।
विज्ञापन


नहीं देना होगा मेडिकल सर्टिफिकेट
हज के लिए आवेदन करने वाले लोगों को फार्म के साथ मेडिकल सर्टिफि केट नहीं देना होगा। हालांकि कुर्रादांजी में चयनित होने वाले यात्रियों को मेडिकल सर्टिफि केट जमा करना होगा। इस संबंध में हज कमेटी ऑफ इंडिया ने गाइड लाइन जारी करते हुए हज जाने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को आसान कर दिया है।
विज्ञापन


300 रुपए है पंजीकरण शुल्क
हज यात्रा की रजिस्ट्रेशन फीस तीन सौ रुपए है। आवेदकों की रजिस्ट्रेशन फीस एसबीआई और यूनियन बैंक आफ इंडिया में जमा होगी। दो साल पहले सिर्फ एसबीआई में फीस जमा होती थी।

यहां से प्राप्त करें आवेदन पत्र
देहरादून, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल : जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और मान्यता प्राप्त सभी मदरसे।
हरिद्वार : हज हाउस, कलियर और सभी मान्यता प्राप्त मदरसे।
पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत, टिहरी गढ़वाल, बागेश्वर और अल्मोड़ा : जिला समाज कल्याण अधिकारी।

हज हाउस के अलावा यहां भी जमा होंगे फॉर्म
18 जनवरी : एक ईसी रोड, तस्मिया एकेडमी, निकट द्वारका स्टोर चौक
20 जनवरी : जमीयतुल हसनात, वार्ड नंबर 9, जामा मस्जिद, सीरगौटिया, रुद्रपुर
21 जनवरी : मदरसा ईशातुल हक, किदवई नगर, हल्द्वानी
यह है फोन नंबर : 01332-297520
यह है वेबसाइट : www.hajcommittee.com
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें