हज यात्रा 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन के लिए कैसे और कहां से फॉर्म ले, पढ़िए पूरी खबर...
हज यात्रा 2018 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज (बुधवार) से शुरू होने जा रही है। आवेदन के लिए राज्य हज समिति के कलियर स्थित कार्यालय, सभी जिलों के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग कार्यालय और प्रदेश के प्रमुख मदरसों से हज के आवेदन पत्र मिलेंगे।
इस बार हज यात्रा 11 जुलाई 2018 से शुरू होगी। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया सात दिसंबर तक चलेगी और जनवरी के पहले सप्ताह में लॉटरी निकाली जाएगी। उत्तराखंड में हज के लिए 1061 का कोटा है, जिसे बढ़ाने की मांग की जा रही है।
उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद ने बताया कि कि हज के लिए आवेदन के फार्म सभी प्रमुख जगहों पर भिजवा दिए गए है, लेकिन कमेटी का जोर है कि ज्यादा से ज्यादा आवेदन आनलाइन किए जाए। बताया कि उत्तराखंड में गत वर्ष हज कोटे की 1075 सीटों के लिए 4634 ने आवेदन किया था।
इस बार उत्तराखंड से हज कोटा 1061 है, जिसे बढ़ाने के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया से मांग की है। बताया कि प्रदेश में इस साल ऐसे 436 लोग हैं, जो कि चार बार आवेदन करने के बावजूद असफल रहे हैं। इस बार हज यात्रा में उन्हें सीधे टिकट दिया जाएगा। तब 1061 सीटों में से केवल 625 सीटों के लिए लॉटरी होगी।
यहां से भी करें फॉर्म डाउनलोड : www.ukhajcommittee.com, www.hajcommittee.com