इसके अलावा 1,500 रियाल और बैग का इंतजाम खुद ही यात्रियों को करना पड़ेगा। इसके लिए करीब 50 हजार रुपये का खर्च आएगा। इसके बाद मई के आखिरी सप्ताह से हज यात्रा शुरू हो जाएगी। उत्तराखंड के यात्रियों फ्लाइट कब उड़ान भरेंगी इसकी तिथि जल्द घोषित होगी।
उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मो. मीशम ने बताया कि हज की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केवल तीसरी किस्त जमा होनी शेष रह गई है। कुर्बानी के लिए 16,344 रुपये प्रति हाजी को अलग से जमा करने होंगे। स्टेट बैंक और यूनियन बैंक या हज कमेटी की वेबसाइट
www.hajcommittee.gov.in पर ऑनलाइन जमा कराई जा सकती है। मई के आखिरी सप्ताह से यात्रा शुरू हो जाएगी।