फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudraprayag : हेली सेवा से केदारनाथ जाने वालों की हेलिपैड पर भी होगी स्वास्थ्य जांच, 11 जगह खुलेंगे कियोस्क

Wed, 10 May 2023 12:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग

सार

स्वास्थ्य विभाग और हंस फाउंडेशन की ओर से गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक 11 जगह कियोस्क सेंटर खोले जाएंगे। इनमें से सात केदारघाटी से केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेलिकॉप्टर सेवा के सात हेलिपैड पर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की अब हेलिपैड पर भी स्क्रीनिंग (स्वास्थ्य जांच) होगी। स्वास्थ्य विभाग और हंस फाउंडेशन की ओर से गुप्तकाशी से सोनप्रयाग तक 11 जगह कियोस्क सेंटर खोले जाएंगे। इनमें से सात केदारघाटी से केदारनाथ के लिए संचालित होने वाली हेलिकॉप्टर सेवा के सात हेलिपैड पर स्थापित किए जाएंगे। इन सेंटरों पर प्रारंभिक जांच रक्तचाप, शुगर, ऑक्सीजन, धड़कन जांची जाएगी। यहां जांच के दौरान किसी यात्री को कोई भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आती है तो उसका प्राथमिक उपचार किया जाएगा। 

विज्ञापन


एक सप्ताह में कियोस्क का संचालन शुरू हो जाएगा। साथ ही सोनप्रयाग सहित अन्य दो पैदल मार्गों पर भी दो-दो कियोस्क सेंटर लगाए जाएंगे। साथ ही प्रत्येक यात्री का डेटा बैंक बनाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा। ताकि इसके हिसाब से आगामी यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर की जा सकें। 

इन स्थानों पर खुलेंगे 39 सेंटर
चारधाम यात्रा में यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए हंस फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा हरिद्वार में 7, ऋषिकेश में 7, उत्तरकाशी में 7, बड़कोट में 6, चमोली के पांडुकेश्वर में 6 और गोविंदघाट में 6 कियोस्क लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


चारधाम यात्रा में अधिक से अधिक यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए हरिद्वार से सोनप्रयाग और ऋषिकेश से पांडुकेश्वर तक कियोस्क सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। एक सप्ताह में सभी कियोस्क का संचालन शुरू हो जाएगा। 
-रमेश सिंह गडिया, प्रभारी चारधाम स्क्रीनिंग प्रभारी, हंस फाउंडेशन

यात्रियों की स्वास्थ्य की जांच के बाद ही उन्हें केदारनाथ भेजा जाएगा। विभागीय स्तर पर यात्रियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सोनप्रयाग से धाम तक हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
-डॉ. हरीश चंद्र मार्तोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग।
 

विज्ञापन

15 दिनों में 2.10 लाख ने किए केदारनाथ के दर्शन 

केदारनाथ धाम में मौसम खराब होने के बाद भी आस्था चरम पर है। कपाट खुलने के बाद से बारिश, बर्फबारी और पैदल मार्ग पर तमाम दुश्वारियों के बावजूद 15 दिनों में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 2 लाख, 10 हजार के पार हो गया है। पैदल मार्ग से लेकर धाम तक बाबा के जयकारे लग रहे हैं।

आदि कैलाश के दर्शन किए बिना लौटे यात्री : पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा का पहला दल आदि कैलाश पर्वत और पार्वती कुंड के दर्शन किए बिना लौटा आया है। इससे यात्रियों में निराशा है। हफ्ते भर से बंद कुटी-ज्योलिंकांग की सड़क नहीं खुलने से आगे भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें