फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज यात्रा 2019: उत्तराखंड से 1232 लोग जाएंगे हज यात्रा पर, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 243 सीटें

Thu, 10 Jan 2019 11:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/ अमर उजाला, पिरान कलियर
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तराखंड से इस बार 1232 लोग हज यात्रा पर जाएंगे। बृहस्पतिवार को पिरान कलियर स्थित हज हाउस में कुर्राअंदाजी (लॉटरी) के माध्यम से 984 लोगों का चयन किया गया जबकि 70 साल से ऊपर की आयु वालों के लिए 243 सीटें पहले से ही आरक्षित हैं। इसके अलावा पांच महिलाओं को भी आरक्षित श्रेणी में रखा गया है। हज यात्रा जुलाई के आखिरी सप्ताह में शुरू होगी।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हज कमेटी ऑफ इंडिया (मुंबई) की ओर से पिरान कलियर स्थित हज हाउस में ऑनलाइन लॉटरी की शुरुआत कुरान पाक की तिलावत से हुई। इसके बाद उत्तराखंड हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी राव शेर मोहम्मद और विधायक हाजी फुरकान अहमद ने बटन दबाकर लॉटरी की प्रक्रिया शुरू की, जिसे मुंबई से डिस्प्ले प्रोजेक्टर पर लाइव दिखाया गया। राव शेर मोहम्मद ने बताया कि इस साल उत्तराखंड का कोटा 1232 निर्धारित है। प्रदेश से इस बार 3019 लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था। वहीं, पिछले साल 4100 आवेदन आए थे।

हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले 243 लोगों और बिना मरहम की पांच महिलाओं को आरक्षित श्रेणी में रखा गया था। शेष 2771 आवेदकों में से लॉटरी के माध्सम से 984 का चयन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शेष आवेदकों को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। कुर्राअंदाजी प्रक्रिया के बाद विधायक हाजी फुरकान अहमद, हाजी राव शेर मोहम्मद, अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम, पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी राव शराफत, सदस्य सैय्यद फारूक, मौलाना मेराज मेहंदी ने चयनित लोगों को मुबारकबाद पेश की। कारी अरशद, मौलाना आरिफ, मौलवी हारुन मास्टर अहसान उलेमाओं ने लोगों को हज के अहकाम बताए।

 

विज्ञापन

जिलावार चयनित आवेदक 

उन्होंने चयनित लोगों से यात्रा के दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत करने की अपील की। साथ ही सभी अरकानों को सही से अदा करने को कहा। इस अवसर पर हज अधिकारी नफीस अहमद, पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद अहसान, हाजी सईद हसन, शाहिद अब्दुल कादिर, अरसद रजा, इजहारुल हक, नसीम अहमद, शकील अहमद, गुलशन आदि हज आवेदक मौजूद रहे। 

हरिद्वार - 582 
उधमसिंहनगर - 314 
नैनिताल - 91 
देहरादून - 198 
पौड़ी गढ़वाल - 18 
टिहरी गढ़वाल - 04 
उत्तरकाशी - 01 
पिथौरागढ़ - 06 
चमोली - 03 
अल्मोड़ा - 09 
चंपावत - 06 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें