फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में मातम में बदली होली

Tue, 18 Mar 2014 03:26 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना से दुर्घटना तक, क्राइम से कैंपस तक और सियासत के गलियारों से दफ्तरों तक, बस एक क्लिक से रहिए अपडेट।
विज्ञापन


मातम में बदली होली
होली के दिन ऋषिकेश में चार लोग गंगा नदी में डूब गए। जिसमें से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। घटना सोमवार दोपहर की है।

रैस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को भी जारी रहा। डूबने वालों में हैक्टर एलैक्जेंड्रो जॉर्ज, राहुल खंडूरी, रोहित मंगवाल, सोनू कश्यप शामिल हैं।

कहीं बारिश, कहीं बर्फबारी
तीर्थ नगरी हरिद्वार में सोमवार की रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश हुई। मंगलवार सुबह लगभग दस बजे फिर से हवा और बूंदाबांदी हुई। नई टिहरी में भी मंगलवार तड़के तीन बजे से झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई।

गोपेश्वर में मंगलवार तड़के से बारिश हो रही है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होनी की खबर है। तूफान और बारिश से लोग घरों में दुबके हुए हैं।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग में सुबह से बादल छाए हैं। इसके साथ ही तेज गडग़ड़ाहट के साथ बारिश होने की खबर है। मौसम खराब होने के चलते यहां दूरभाष केंद्र ठप है।

रंग लगाने पर हुआ पथराव
हरिद्वार में दूसरे समुदाय के युवक के ऊपर रंग डालने के बाद पथरी क्षेत्र के धनपुरा गांव में पथराव हुआ। पुलिस ने लाठियांफटकार पथराव कर रहे लोगों को भगाया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए मंगलवार को भी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


पत्नी को चाकू मारा
सोमवार को हरिद्वार में रानीपुर में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी चाकू मारा। पत्नी को जौलीग्रांट में भर्ती किया गया है, जहां महिला का हालत गंभीर बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें