विभाग की मानें तो, उत्तराखंड में सामान्य तौर पर 21-22 जून तक मानसून आ जाता था, लेकिन इस वर्ष इसके देर से आने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार केरल से चलकर मानसून उत्तर की ओर रुख कर चुका है।
वहीं, पिछले पांच दिन से पड़ रही भीषण गर्मी, उमस और लू से शनिवार को दोपहर बाद राहत मिली। हालांकि, बारिश आधे घंटे तक आधे शहर में ही हुई। सुशीला तिवारी अस्पताल से लेकर रामपुर रोड तक बारिश नहीं हुई। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
उधर, दोपहर बाद आए अंधड़ से टनकपुर के छीनीगोठ में काफी नुकसान हुआ। कई ग्रामीणों के आवासीय झालों की छतें उड़ गईं। घरों में रखा सामान बारिश के पानी से भीगने से खराब हो गया।