इसी बीच नमन मंगेतर की चुन्नी से पंखे में फंदा लगाकर लटक गया। मां से बात करने के बाद मंगेतर कमरे में गई तो वह हतप्रभ रह गई। मंगेतर ने आननफानन चुन्नी का फंदा काटकर नमन को नीचे उतारा और 108 की मदद से नमन को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पटेलनगर पुलिस ने बताया कि नमन की मंगेतर से सगाई हो चुकी थी। जल्द ही दोनों शादी करने वाले थे। पुलिस ने मंगेतर के हवाले से बताया कि बातचीत के दौरान एक फोन आया था, जिसे सुनकर नमन थोड़ा विचलित हो गया था। बताया गया कि नमन पर किसी का कर्ज था, जिसे लेकर वह तनाव में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।