इसमें ‘उच्च शिक्षा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा’ विषय पर आचार्य बालकृष्ण, प्रो. पीके दीक्षित, कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. डीके नौरियाल अपनी बात रखेंगे। मुख्य वक्ता बाबा रामदेव होंगे।
तीसरा सत्र सुबह 10:30 बजे से सुबह 11:20 बजे तक होगा। इसमें ‘उच्च शिक्षा में नीतियों के निर्माण एवं कार्यान्वयन’ विषय पर मानव संसाधन राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह विचार रखेंगे। इस सत्र में सभी राज्यों के उच्च शिक्षा सचिव भी शामिल होंगे।
चौथा सत्र सुबह 11:45 बजे से दोपहर दो बजे तक होगा। इसमें ‘नवोन्मेषी, शोध एवं गुणवत्ता सुधार’ विषय पर चर्चा होगी। इसकी अध्यक्ष यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह करेंगे। सह अध्यक्ष श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत होंगे।
अंतिम सत्र दोपहर तीन बजे से चार बजे तक होगा। इसमें ‘उच्च शिक्षा की चुनौतियां एवं कौशल विकास’ विषय पर गढ़वाल विवि के पूर्व कुलपति प्रो. एसपी सिंह अपनी बात रखेंगे। समापन के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे।