फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहित बना मैच का हीरो

Mon, 26 Aug 2013 10:53 PM IST
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित की हैट्रिक से गुरु नानक बालक इंटर कॉलेज ने जिला स्तरीय अंडर-18 बालक हॉकी टूर्नामेंट में जीत के साथ शानदार आगाज किया। दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में सोमवार को पहला मैच स्कॉलर्स होम-बी और गुरुनानक बालक इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। गुरुनानक बालक इंटर कॉलेज ने रोहित के तीन गोलों की मदद से मुकाबला 3-0 से जीता।

2-0 से शिकस्त
दूसरे मैच में स्पोर्ट्स कॉलेज ने सेंट एग्नेस स्कूल को 2-0 से शिकस्त दी। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रवीन व मनोज ने एक-एक गोल किया।

इससे पहले पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमरदीप प्रताप ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर पूर्व अंर्तराष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी सीबी थापा, जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई, सरस्वती बिष्ट, कुमार थापा, नवनीत सेठी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें